जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये

जबलपुर दर्पण। जागृति मंच जन अभियान के द्वारा आज सेवा भारती द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा भोजनालय में, जाकर श्रेया अवस्थी के जन्मदिन के उपलक्ष में अस्पताल में भर्ती दूर दराज से आए मरीजों के परिजनों को ठंड से बचाव के लिये कंबल वितरित किए । नीरज अवस्थी ने अपनी बिटिया का जन्मदिन सनातन संस्कृति के अनुसार मनाते हुए मां भारती को टीका लगाकर माला अर्पण कर बुजुर्गों को साल एवं कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। इसमें विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। एवं जागृति मंच से अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल सचिव सपना शर्मा उपाध्यक्ष मीना अग्रवाल सह सचिव शोभा रघुवंशी, मीडिया प्रभारी ज्योति सुमन साधना नामदेव अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा से अध्यक्ष प्रीति मंगल करणी सेवा की विभाग अध्यक्ष प्रतीक्षा सिसोदिया, विश्व ब्राह्मण समाज की जिला प्रभारी ममता शर्मा अध्यक्ष मीना शर्मा एवं ज्योति विशिष्ट उपस्थिति रही ।एक सभी लोगों ने बच्ची को आशीर्वाद दिया एवं सभी लोगों से अपील की कि समाज के सभी लोग अपने बच्चों का जन्मदिन अपनी सनातन संस्कृति के अनुसार मनाएं वह जरूरतमंद लोगों की मदद करें



