एचआईवी ऐड्स से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव खत्म हो – विहान जबलपुर

जबलपुर दर्पण। जबलपुर नेटवर्क ऑफ पीपल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसाइटी ( विहान जबलपुर ) के 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।। इसी के तहत आज 1 दिसंबर 2023 को मेडिकल हॉस्पिटल ए.आर.टी सेन्टर जबलपुर मे व मेडिकल हॉस्पिटल माइक्रो बायोलॉजी सेन्टर जबलपुर मे सभी स्टाफ को रेड रिबन लगाए गए इसी के साथ जबलपुर नेटवर्क ऑफ पीपल लिविंग विथ के अध्यक्ष शिव दयाल पटेल जी के द्वारा HIV अवेयरनेस पर रखी गयी इस मौके पर उन्होंने कहा कि HIV पेशेंट को लगातार दवाई खाना चाईए अगर उन्होंने दवा छोड़ी तो उससे बहुत से बीमारीया हो सकती है और HIV के केवल और केवल 4 कारण है इसके अलावा कोई और कारण नही है , अतः हमें किस भी प्रकार से HIV से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नही करना चाईए बल्कि उनके साथ सहानुभूति रखना चाईए औऱ हमेशा उनके लिए हमे सकारात्मक सोच रखना चाईए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार से भेदभाव का सामना न करना पड़े , इसी के साथ गोरीघाट जबलपुर और मदन महल किले के बाहर भी HIV जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आम पब्लिक को रेड रिबन लगाया गए और HIV जागरूकता को लेकर उन्हें पम्पलेट और फ़ोल्डर्स बाटे गए साथ ही साथ सी.एम राइज स्कूल मेडिकल जबलपुर मे ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था जिसमें 15 बच्चो ने पार्टिसिपेट किया था , इस कार्यक्रम मे सभी बच्चो को सर्टिफिकेट और टॉप 3 बेस्ट पैंटिंग बनाने वाले बच्चो को गिफ्ट्स दिए गए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे ORW सुषमा पासी , विशाल पासी , देवेंद्र गोस्वामी , माधुरी वरकड़े , मंजू राजपूत का योगदान था ।।



