कर्मचारी स्वयं के खर्च पर रंग रोगन और मरम्मत कराने पर मजबूर

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासकीय कालोनी शंकर शाह नगर रामपुर जबलपुर मे विगत, 5 वर्षो से रंगाई पोताई नहीं हुई है ऐसा प्रतीत होता है की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से काग़जो पर ही सारा खेल चल रहा है l आवास मे निवासरत कई कर्मचारी मजबूरी मे कई वर्षो से रंगाई पोताई नहीं होने के कारण जर्जर दिख रहे आवासों में रंगाई पोताई मजबूरी मे स्वम के खर्चे पर करते हैं l लोक निर्माण विभाग अनुभाग कार्यालय मे उदासीनता का आलम यह है की आवेदनो पर भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होती है l पी.डब्लू.डी की इसी उदासीनता के चलते शासकीय आवास जर्जर स्थिति में पहुंच गये है l
संघ द्वारा मांग की जा रही है कि शासकीय आवासों का समुचित रूप से मरम्मत कार्य कराया जाए। “शासकीय आवासों में खिड़की, दरवाजों में पेन्ट, भवनो की पुताई एवं मरम्मत कार्य अतिशीघ्र किया जाए” l
संघ के जिलाध्यक्ष -रॉबर्ट मार्टिन, जियाउरहीम, हेमंत ठाकरे, एनोस विक्टर, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, गुडविन चार्ल्स, विनोद सिंह, रऊफ खान, फिलिप एंथोनी, सुनील झारिया, उमेष ठाकुर, सतीष त्रीपाठी, गोपीषाह, शरीफ अंसारी, वीरेन्द्र श्रीवास, एस.बी.रजक, निलेष खेर, अनूप डाहट, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, मानसिंह आर्मो, रवि जैन, अरूण जैन, नीरज वर्मा, अनिल सपेरा, नीरज मरावी, अजय गांधी, महेष प्रसाद महरा, अरविंद वर्मा, सुधीर पावेल, देवेन्द्र पटेल, नेतराम उईके, राम दयाल उईके, आर.पी.वामने, सतीष दुबे, देवी सिंह पटेल, संतोष मिश्रा, त्रिलोक मरावी, लोक राम पुट्टे, मोहन मरावी, दिनेष बिसेन, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने कमिश्नर महोदय से मांग की है कि लोक निर्माण विभाग को आदेशित कर शासकीय कालोनी शकर शाह नगर रामपुर जबलपुर के आवासो की रंगाई पुताई एवं मरम्मत कार्य करवाए जाएं l



