जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिला उद्यमियों को अनेक योजनाओं का लाभ दिलायेंगेः कैट

जबलपुर दर्पण। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन झांसी में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जबलपुर से 20 से भी अधिक महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में अनेक विषयों पर चर्चा की गई। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने हैल्दी बूमेन, हैल्दी परिवार विषय पर बोलते हुये घर की महिलाओं को शारीरिक रूप से हैल्दी बनाने का निवेदन किया, लेकिन आर्थिक रूप से भी महिलाओं को हेल्दी बनाने की बात कही। उन्होंने महिला उद्य़मियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खण्डेलवाल, महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजिका पूनम ऋरिसकर एवं संगीता पाटिल ने भी सम्बोधित किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में उत्पादों के स्टॉल में ग्वालियर से गई महिला उद्यमी नीलम अग्रवाल एवं लेखिता सिंधल के स्टॉल को लोगो ने बहुत पसंद किया। गोबर से बनी अनेक सामग्री थी, जबलपुर से भी अनेक स्टॉल को विक्रय हेतु प्रदर्शित किया था । जबलपुर की उद्यमी महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन (सृजन) झांसी में इस कार्यक्रम में अपने स्टाल भी लगाए गए कैट प्रदेश महिला विंग जबलपुर प्रमुख सीमा सिंह चौहान के साथ जबलपुर से करीब 20से अधिक उद्यमी महिलाओ ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।जिसमे आराधना चौहान, रानू तिवारी, निवेदिता गुप्ता(रीवा), निधि तनेजा, अर्चना सिंह, सीमा बादल स्वामी, कामना श्रीवास्तव, अंजलि विज , पूनम चौहान, चांदना चक्रवर्ती, , शुभांगी, वीना पाण्डेय, हिमांशु पांडे, अर्णव, निवेदिता पांडे, , सुनीति बाजपेई एवं जबलपुर कैट टीम से आलोक दिवाकर, अमित मोटवानी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कैट के इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत के अलग अलग प्रांतो से हजारों महिला उघमियों ने भाग लिया। कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन जी एवं मध्यप्रदेश से भोपाल, शिवपुरी, सागर, जबलपुर सहित अनेक शहरों से अनेक महिला उद्यमियों ने भी भाग लिया एवं नये नये व्यापार की जानकारी हासिल की साथ ही भारत के सभी प्रान्तों से आयी महिला उद्यमियों में अपने अपने व्यापार की जानकारी का आदान प्रदान किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88