कलचुरी परिचय सम्मेलन हेतु बैठक

जबलपुर दर्पण। जबलपुर गत दिवस कलचुरी महासभा की बैठक का आयोजन कलचुरी महासभा के अध्यक्ष मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में कलचुरी महासभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समाज का परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह का आयोजन आगामी 21 अप्रैल 2024 को किया जाना है। यह जानकारी कलचुरी महासभा के महामंत्री बी डी राय ने दी।बैठक में कलचुरी महासभा के देवेंद्र चौकसे,डॉ व्ही के गुप्ता, राकेश चौकसे,जे पी राय,संजय शिवहरे,संजय चौकसे रांझी,राजीव चौकसे,श्रीमती मीना शिवहरे,श्रीमती मधु चौकसे, संजय महाजन,प्रोफ.एस चौकसे,के एस राय,संदीप चौकसे,संजय महाजन,आशीष राय बंटी, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष मनोहर चौकसे ने समस्त कलचुरी सजातीय बन्धुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।



