भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष घोषित

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साँसद विष्णदत्त शर्मा के निर्देशानुसार,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया एवँ नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर की सहमति से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमयी रूपा राव ने भाजपा महिला मोर्चा के 11 मंडल अध्यक्ष घोषित किये है। महाराणा प्रताप-गायत्री गोंटिया,कुशाभाऊ ठाकरे-मीना नामदेव,विवेकानंद- सरिता शर्मा,वीर सावरकर-आशा सिंह,छत्रपति शिवाजी-पुष्पा तिवारी,अटल बिहारी बाजपई- उर्मिला विश्वकर्मा,शहीद भगतसिंह-सुमन बर्मन,मुखर्जी- माया सिंह,सुभाषचंद्र बोस-नीतू सिंह,अब्दुल हमीद-नसरीन सब्बीर अंसारी,लोकमान्य तिलक -सुश्री दीपमाला सोनकर बाकी बचे मंडलो की घोषणा शीघ्र की जाएगी।



