मध्य प्रदेशसतना दर्पण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

मैहर। चन्दनील अतिथि ग्रह में देश के प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ट संगठनकर्ता,एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी विश्वनाथ चौरसिया गुड्डू भैया ,सूर्य प्रकाश चौरसिया, विष्णु चौरसिया ,अशोक चौबे, नितिन ताम्रकार, कैलाश गौतम ,विनोद चौरसिया, हीरा चौरसिया, सुशील खेतपाल ,देवेंद्र पांडे कैलाश शर्मा, एल पी त्रिपाठी, संजय जाधवानी, मनोज सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



