अंजू सिंह दिल्ली को हिंदी भक्त सम्मान 2023 मिला

जबलपुर दर्पण। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने सम्मान की श्रृंखला में गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के प्रेरणादाई सलाह पर हिंदी भक्त सम्मान 2023 अंजू सिंह दिल्ली को प्रदान किया है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 23.03.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रेरणा हिंदी भक्त सम्मान अंजू सिंह दिल्ली को उनके द्वारा हिंदी साहित्य सेवा हेतु प्रदान किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी में उत्कृष्ट कार्य व साहित्य के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित करना है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा हिंदी भक्त सम्मान प्रेरणादायक हिंदी प्रचार प्रसार हेतु प्रदान किया जाता है। अंजू सिंह की रचनाएं देश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार ने बताया कि हिंदी प्रचार प्रसार के क्षेत्र में काम कर रहे कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जा रहा है जिससे हिंदी को समृद्ध बनाने की दिशा में साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद प्रेरणादायक कार्य करें। अंजू सिंह को डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, डॉ अशोक अश्रु , प्रेमसिंह राजावत , डॉ राजेन्द्र मिलन , श्री गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, राकेश गुप्त निर्मल, डॉ शिव शरण श्रीवास्तव अमल, दिलीप अग्रवाल, रामचंद्र प्रसाद कर्ण, डॉ मंजुला साहू निर्भीक, पप्पू सोनी, राजकुमारी रैकवार राज, सुरेश विद्यार्थी, नवनीत कुमार, कुमार मयंक आदि ने बधाई दी है। कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अंजू सिंह को अपने सभी सम्मान प्रदान करेगी व उनकी रचनाओं का प्रकाशन भी करेगी। अंजू सिंह दिल्ली का दुर्घटना के बाद पूरा जीवन ही बदल गया है फिर भी वे लेखनी के माध्यम से साहित्य व हिंदी की सेवा कर रही है उनका जीवन बहुत ही संघर्षमय है। हम सभी उनके साथ है।



