अवैध परिवहनकर्ताओं पर खनिज विभाग की दबिश

जबलपुर दर्पण। खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु आज माइनिंग टीम ने एक साथ अनेक क्षेत्रों मे दबिश दी। सबसे पहले खनिज दल ने तिलवारा बाईपास गौर बाईपास एवं बरेला बाईपास पर वाहनों की सघन जांच की गई जांच के दौरान दो वाहन अलग-अलग स्थानों पर खनिज गिट्टी एवम मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए MP20GA6555 वाहन को जप्त कर बरेला थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा एक वाहन MP20HB9127 को जप्त कर कटंगी थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है जप्त किए गए वाहनों पर खनिज नियमों अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में ।प्रस्तुत किया जाएगा उक्त कार्रवाई के दौरान दीपा बारेवार सहा खनि अधिकारी शिवपाल सिंह चौधरी खनि निरीक्षक एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे।



