जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सर्व गौड़ ब्राह्मण महासभा ने की पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से मांग

जबलपुर दर्पण। सर्व गौड़ ब्राह्मण महासभा लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह से भेंट कर उन्हें बधाई दी एवं ग्वारीघाट मुक्ति धाम के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की मांग की। सभा के सदस्यों ने तत्संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, हिंदुओं के 16 संस्कारों में सबसे अंतिम और सबसे बड़े संस्कार स्थल में समुचित व्यवस्थाओं का अभाव है। मुक्तिधाम के शवदाह स्थानों के शेडों का नवीनीकरण, जन सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाओं व सौंदर्यीकरण कर मुक्तिधाम को मध्य प्रदेश में एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। अध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा ने नर्मदा तट स्थित मुक्ति धाम के धार्मिक महत्व को दर्शाते हुए इस कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराए जाने की मांग की। मंत्री श्री राकेश सिंह ने महासभा के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान से सुना व इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से मुक्तिधाम के कायाकल्प करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महासभा के रमाकांत चतुर्वेदी, हरिदत्त सीठा, शंकरदत्त पचौरी, विजय तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, राकेश शर्मा, शैलेष शर्मा, नर्मदाशंकर जोशी, सर्वेश्वर शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुनित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88