श्रीराम के जयघोष से गूंजा रामपुर, अक्षत कलश शोभायात्रा निकालकर घर-घर पहुंच रहा आमंत्रण

जबलपुर दर्पण। आगामी 22 जनवरी को रामलला की जन्मस्थली पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए घर-घर आमंत्रण देने के लिए अक्षत कलश यात्रा जबलपुर के रामपुर क्षेत्र के रामनगर में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया रहा आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में रामभक्तों ने प्रभु राम के जयघोष लगाए। शोभायात्रा में नर्मदा भाग के अंतर्गत रामनगर स्थित अवंती विहार सोसायटी, लक्ष्मी विहार सोसायटी, न्यू रामनगर क्षेत्र के निवासियों द्वारा रामभक्तो का जगह जगह पुष्प वर्षा तथा आतिशबाजी कर शोभायात्रा का सम्मान किया।
रामभक्तों की टोली में स्वयंसेवक और भाजपा के कार्यकर्ता सुधीर पटेल, गौरव शर्मा, मोहित बावरिया, पप्पू रजक, प्रांशु केशरवानी, जितेन्द्र हत्थीमारे एवं मातृ शक्ति आदि शामिल हुए। स्वयंसेवक एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गौरव शर्मा ने बताया की क्षेत्रवासियों में जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लोग सपरिवार भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन करने आतुर है। उन्होंने कहा कि हम सभी सनातनियों के पूर्वजों के द्वारा देखा गया सपना आज साकार होने जा रहा है जिस गौरवशाली क्षण को देखने से हमारे पूर्वज वंचित रहा गए आज उस गौरवशाली क्षण के हम साक्षी बनने जा रहे है। आज वास्तव में 500 वर्षों की तपस्या पूर्ण होने जा रही है जिसका श्रेय कहीं न कहीं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को जाता है। नर्मदा भाग के रामभक्तों की टोली ने क्षेत्रवासियों से आगामी 22 जनवरी को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने, भजन कीर्तन करने, दीपोत्सव की भांति मंदिरों को सजाने का आग्रह किया।



