मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

35वीं वाहिनी में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन

मंडला दर्पण। नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में सेनानी संतोष कोरी के निर्देशन में 35वीं वाहिनी मंडला में अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेले एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना था ताकि वो अपनी प्रतिभा/कला को पहचान सकें। सेनानी द्वारा नव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को नव वर्ष का शुभकामना संदेश दिया गया और अपने सुरों से श्री गणेश वंदना ‘‘विघ्न विनाशक गणपति वंदन‘‘ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत म्यूजिक नाईट, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य एवं फेंसी डांस प्रतियोगिता एवं महिला अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी, बच्चें एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया। संगीत गायन में रूचि रखने वाले अधिकारी/कर्मचारी, बच्चे एवं परिवारजनों के द्वारा संगीत का प्रदर्शन किया गया। पुलिस मुख्यालय के तत्वाधान में संचालित ‘‘धृति’’ योजना के अंतर्गत वाहिनी परिवार की महिलाओं द्वारा सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, हैण्डक्राफ्ट इत्यादि का स्टॉल लगाया गया। साथ ही पुलिस परिवार के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए यूनिट चिकित्सालय द्वारा परिवारजनों को प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में जानकारी दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेनानी महोदय द्वारा पुरूष्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में नव वर्ष की पुनः शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप सेनानी श्री इंद्र सिंह परस्ते, सहायक सेनानी महेन्द्र राय, उनि. सतीश गर्ग, उनि. सुरभि बाला, उनि दिलीप नागेश, उनि. युगल किशोर प्रजापति एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी की महती भूमिका रहीं है।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page