संस्कारधानी के संस्कारों को चरितार्थ कर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आज सदन को किया साष्ठांग प्रणाम

महापौर ने ओठों पर मुस्कान और हृदय में प्यार लिये सदन में किया प्रवेश
जबलपुर। नगर निगम के पंडित भवानी प्रसाद तिवारी सभा कक्ष में आयोजित धारा-30 की बैठक में प्रवेश के पूर्व आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने संस्कारधानी की परम्पराओं एवं संस्कारों को चरितार्थ किया। उन्होंने सदन को साष्ठांग प्रणाम करने के उपरांत ही सदन के अंदर प्रवेश किया। प्रवेश के पहले क्षण में महापौर अन्नू के द्वारा हृदय से बहुत ही कोमल भाव से सदन के अंदर उपस्थित अपने सभी साथियों का अभिवादन कर स्वागत किया। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व परम्परा अनुसार वंदेमातरम् का गायन, फिर अनंत विभूषित द्वि-पीठाधीश्वर जगतगुरू स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, स्वर कोकिला, भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेश्कर, परम पूज्य जगत गुरू डॉं. स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज, हास्य कलाकार के रूप् में देश-विदेश में प्रसिद्ध राजू श्रीवास्तव के साथ-साथ पूर्व पार्षद दुर्गा पटैल, कौशल्या घांघरे, रीना राजपूत, राम कृपाल वंशकार, सीताराम सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर के अलावा शहर के अस्पताल अग्निकांड एवं कोरोना संकटकाल में द्विवंगत हुए सभी पुण्य आत्माओं को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अपनी और संस्कारधानी की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जब सदन संचालन की शुरूआत हुई तो महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने ओठों पर मुस्कान और हृदय में प्यार लिये अपने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि छोड़कर सब रास्ते तकरार के आईये आज हम सभी दीप जलाएॅं प्यार के महापौर ने इस लाइन का आशय बताते हुए कहा कि शहरहित के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समान भाव से सभी 79 वार्डो में विकास कार्यो को कराने हमेशा तत्पर एवं संकल्पित रहूॅंगा। महापौर ने सभी अपने साथी भाई बहनों को आश्वस्त किया कि शहर विकास के मुद्दों पर हमे कोई विचारधारा प्रभावित नहीं करेगी। उन्होंने बहुत ही मजबूत इरादों को सदन में प्रदर्शित करते हुए कहा कि जो मैने पूर्व में कहा वो किया, जो आगे कहॅंूगा वो भी करूॅंगा, इस लाइन को महापौर द्वारा सदन के समक्ष बार-बार दोहराकर अपने सभी साथियों को आश्वस्त किया कि शहर में चहूॅंओर विकास के कार्य तेज गति से कराए जायेगें। आम नागरिकों की सभी समस्याओं का समाधान होगा और आप सभी पार्षद साथी भाई बहनों की भी अक्षरशः सुनवाई होगी और आप सभी के द्वारा बतलाए गये कार्यो को वार्डो में जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा। सदन में आज सभी का उत्साह बढ़ाने बरगी विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव भी पहुॅंचे और उन्होंने भी सभी पुण्य दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।



