सिरफिरे पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की कैंची मारकर की हत्या:पत्नी की सांसें थमने के बाद खुद फासी लगाकर की आत्महत्या
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना अंतर्गत पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की कैची से गोदकर हत्या कर फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लेते हुए दोनों शवों को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। रांझी थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार शारदा नगर निवासी 30 वर्षीय विभोर साहू की शादी 23 वर्षीय नीतू साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में हमेशा अन बन बनी रहती थी किसी न किसी बात पर आय दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि दिनाक 9 जून 22 को दोपहर से शाम के बीच में विभोर साहू और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ तभी विभोर ने गुस्से में आकर अपनी 23 वर्षीय पत्नी पर कैंची से वार करके हत्या कर दी। जब पत्नी की सांसें धम गई उसके बाद खुद फासी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए दोनो शवो को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया एव घटना की बारीकी से जांच चल रही है।




