युवाओं मे बढे हार्ट अटैक के मामले
आयुर्वेद और पंचकर्म के एक्सपर्ट बताएंगे इन बीमारियों से बचने के तरीके
जबलपुर दर्पण।. माधवबाग संस्थान द्वारा हृदय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत एक जन जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा । सेमिनार में पंचकर्म और आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर गुरु दत्ता अमीन योग , पंचकर्म और आयुर्वेद के द्वारा ब्लड प्रेशर ,शुगर और हार्ट डिजीज से बचने के उपाय बताएंगे ।माधवबाग संस्थान के स्वप्निल मंडोले ने बताया कि वर्तमान समय में ब्लड प्रेशर हार्ट डिजीज और शुगर जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है युवा भी इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं । कोरोना के बाद हार्ट अटैक के मामलों में भी काफी इजाफा हुआ है। इसी को देखते हुए या जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम का आयोजन 4 फरवरी को शहीद स्मारक भवन गोल चौराहा जबलपुर में होने जा रहा है । सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर उम्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ अमीन दिनचर्या में बदलाव , एक्सरसाइज , योग पंचकर्म के द्वारा इन बीमारियों से बचाव के तरीके बताएंगे ।



