बॉलीवुड दर्पण

कलर्स अपने नए शोज़ के साथ प्यार के मौसम का उत्सव मनाने के लिए आपके जबलपुर में प्यार की मशाल

मुंबई। एक बार फिर से प्यार की दुनिया में खो जाइए क्योंकि भारत के अग्रणी एचजीईसी कलर्स ने रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक अपने प्राइम-टाइम स्लॉट को दिल जीत लेने वाली तीन प्रेम कहानियां प्रसारित करके एक रोमांटिक महोत्सव में बदल दिया है,
जिनसे दर्शकों के दिल रोमांचित हो उठते हैं। तीन अलग-अलग प्रेम कहानियों से दर्शकों का नॉन-स्टॉप मनोरंजन करने के वादे के साथ, पहली प्रेम कहानी ‘मेरा बलम थानेदार’ है, जो दो विपरीत व्यक्तियों के बीच रोमांस का उतार-चढ़ाव भरा सफर है, और
राजस्थान में नाबालिग विवाह की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें शगुन पांडे (वीर) व श्रुति चौधरी (बुलबुल) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बाद भारतीय इतिहास के पन्नों को फिर से लिखने वाली भव्य प्रेम कहानी ‘प्रचंड अशोक’ है जिसमें अदनान खान (सम्राट अशोक) और मल्लिका सिंह (राजकुमारी कौर्वकी) मुख्य भूमिका में हैं। तीसरा शो ‘कयामत से कयामत तक’ है, जो पुनर्जन्म पर आधारित एक सच्ची कहानी है जिसमें करम राजपाल (राज) और तृप्ति मिश्रा (पूर्णिमा) मुख्य भूमिका में हैं। शाश्वत प्रेम का उत्सव मनाते हुए, कलर्स ने एक मशाल जलाई है, जिसके साथ यह ‘प्यार की मशाल’ के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए जबलपुर पहुंचा है, जहां यह लौ एक​ विज़ुअल प्रदर्शन के साथ दर्शकों के दिलों में प्यार की मशाल जलाएगी। प्यार का जादू जीवंत हो उठा है क्योंकि एक अनोखी मूविंग वैन (कैंटर) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख शहरों की यात्रा करते हुए प्रेम का प्रसार कर रही है। यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला कैंटर इन तीन शो में प्रदर्शित प्रेम की लौ को बढ़ाने के लिए जबलपुर में रुका है। चैनल जबलपुर के लोगों को बुधवार 7 फरवरी को सदर मार्किट , साउथ एवेन्यू मॉल, समदड़िया मॉल और ग्वारीघाट और वीरवार 8 फरवरी को गाढ़ा बाजार, विजय नगर, कचनार सिटी और उखरि चौक में ‘प्यार की मशाल’ देखने के लिए आमंत्रित करता है। इस सफल गतिविधि में भाग लेने वाले भाग्यशाली विजेताओं को मुंबई जाने और शो की शूटिंग का अनुभव करने का मौका मिलेगा। आइए, भाग लें और कलर्स के साथ अपने प्रेम की ज्वाला को भड़कने दें! प्यार का ट्रिपल डोज़ देखें, हर सोमवार-शुक्रवार रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक केवल कलर्स पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88