रासेयो स्वयं सेवक रागिनी डेहरिया म प्र में प्रथम

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद शास. स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की होनहार स्वयं सेवक रागिनी डेहरिया ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रागिनी डेहरिया को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। एवं नरसिंहपुर जिले के गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। रागिनी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योत्स्ना झारिया, छात्र इकाई प्रभारी डॉ. जी. एस. मार्सकोले एवं शिखा वर्मा, देवांश पचौरी, राशिका चौरसिया, श्रुति गुप्ता, वेदांत दुबे, रौशनी चौधरी, ईशा राजपूत, रोहित मरकाम, निशा लोधी,दिव्या श्रीवास, सुहानी मेहरा आदि बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं।



