जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मा नर्मदा के तट पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। पुण्यसलिला मां नर्मदा के जन्मोत्सव के पुण्य अवसर पर युवा स्वर्णकार संगठन द्वारा नाग मंदिर उमाघाट पर गौरीघाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें पुड़ी सब्जी चावल और साबूदाना की खीर का भोग मां नर्मदा को अर्पित कर विधिवत प्रारंभ कराया गया इस अवसर पर संगठन के सदस्य विवेक सराफ, लकी सराफ, सुरेंद्र सराफ महेंद्र छानिया, प्रांजल सराफ, पुरूषोत्तम सराफ, रूबी सराफ, इस सुअवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सुश्री उमंग सोनी भी उपस्थित रही । तथा अन्य सदस्यों ने इस पुण्य कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस भंडारे मे अधिक से अधिक लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया ।



