जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के गरिमामयी आयोजन

जबलपुर दर्पण। रंगाभरण थिएटर ग्रुप द्वारा, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के गरिमामयी आयोजन “भारत रंग महोत्सव ” 2024 की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘जन भारत रंग अभियान’ में “वसुधैव कुटुंबकम” पर केंद्रित अपनी नाट्य प्रस्तुति रानीताल, जबलपुर में दी गयी। प्रस्तुति को रंगाभरण के युवा रंगकर्मी नमन मिश्रा, रोहित सिंह एवं तरुण ठाकुर ने मिलकर तैयार किया तथा चिंटू स्वामी, शेखर सेन, यशी पटेरिया, आशुतोष पांडेय, एवं योगेश दुबे ने इसमें अभिनय किया, तकनीकी सहायक हीरेश पचौरी तथा व्यवस्थापक ब्रजेन्द्र सिंह एवं निमिष माहेश्वरी का योगदान रहा।


