हर हितग्राही और लाभार्थी तक पहुंचना हमारा उद्देश्य: अभिलाष पांडे

जबलपुर दर्पण। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तारतम्य में उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत संभाग क्रमांक 13, सेंट जॉर्ज स्कूल मालवीय चौक में ,पंडित भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड का हितग्राही मूलक योजना शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा पी.एम.स्वनिधि, संबल कार्ड योजना, राशन पात्रता पर्ची,पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य शासन की योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को उनके लाभ वितरित किए गए!
उत्तर मध्य विधायक विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य हर पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं से जोड़ना है एवं इसके माध्यम से देश में अब तक करोड़ों लोगों को लाभ दिलाया जा चुका है और उत्तर मध्य विधानसभा में विगत दिनों से अनेकों शिविर के माध्यम से हजारों हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य साथ ही साथ नए हितग्राहियों को जोड़ने का भी कार्य किया है और यह अभी निरंतर जारी रहेगा , अनेक पात्र हितग्राहियों को संबल कार्ड के माध्यम से जोड़कर अनेक योजनाओं में पात्र बनाया गया है , विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि अगर कोई हितग्राही किसी कागज की कमी के कारण योजनाओं में शामिल होने से वंचित रह गए हैं उन्हें इस शिविर के माध्यम से जोड़ना है और इसके लिए प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि साथ मिलकर लोगों के बीच आकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं!!
डॉ अभिलाष पांडे ने ये भी बताया कि विगत दिवस विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सीएम राइस स्कूल बनाने के लिए भी स्कूल शिक्षा मंत्री जी से आग्रह किया है तथा जल्द ही सीएम राइस स्कूल भी उत्तर मध्य विधानसभा में खुलेगा एवं उसके पहले दीनदयाल से आईटीआई फ्लाईओवर को भी आदरणीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषित किया जा चुका है जल्दी ही उसका कार्य शुरू किया जाएगा!कार्यक्रम के दौरान आश्चर्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया!! इस कार्यक्रम में अमित जैन , रिंकू जैन, जोन प्रभारी जितेंद्र तिवारी, पूजा बर्मन एवं नगर निगम के कर्मी आदि उपस्थित थे!!



