हितकारिणी बीएड काॅलेज में विज्ञान पर्व का आयोजन

जबलपुर दर्पण। हितकारिणी वुमेंस काॅलेज ऑफ एजुकेशन में नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान पर्व का आयोजन किया गया। विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक था। प्रमुख वक्ता रादुविवि के लाइफ साइंस विभाग के डीन डाॅ सुरेंद्र सिंह और प्रो सरदार सिंह संधु ने कहा कि आज हमारा देश स्वदेशी तकनीक और प्रौद्योगिकी की विकास यात्रा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाेच्च शिखर पर खड़ा है। गर्व की बात है कि वैश्विक विज्ञान एवं प्रौदोगिक सूचकांकों में भारत की रैंकिंग लगातार बढ़ रही है। मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक स्कूल विभाग डाॅ आरके स्वर्णकार थे, अध्यक्षता हितकारिणी सभा के वरिष्ठ सदस्य दीपक सिंह राठौर ने किया।
इस अवसर पर रांगोली, पोस्टर मेकिंग और साइंस माॅडल्स का प्रदर्शन भी किया गया । महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं में रंगोली कंपटीशन में प्रथम स्थान मुस्कान ठाकुर व श्रेया स्वास्थ्य हितकारिणी वुमेन्स कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन द्वितीय स्थान शुभांगी अग्रवाल समीक्षा भारत बेरिया प्रेमवती कॉलेज एवं प्रतिष्ठा प्रियांशु बर्मन लक्ष्मीबाई साहू जी कॉलेज एवं सांत्वना पुरस्कार श्रेया यादव व शिव निगम हवा बाग कॉलेज ने प्राप्त किया पोस्टर कंपटीशन में प्रथम स्थान प्रियंका हितकारिणी वुमेन्स कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी तृतीय स्थान अर्चना मरावी हवा बाग कॉलेज व स्नेह प्रजापति हितकारिणी वुमेन्स कॉलेज तथा सांत्वना पुरस्कार सिमरन अंसारी हितकारिणी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्राप्त किया साइंटिफिक वर्किंगमॉडल कंपटीशन में प्रथम स्थान साक्षी श्रीवास्तव मुस्कान ठाकुर हितकारिणी विमानस कॉलेज द्वितीय स्थान कनक सिंह चौहान इशिता कौशल रानी नर्सिंग कॉलेज तृतीय स्थान वंशज यादव रितिक राज हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी तथा सांत्वना पुरस्कार आराध्या तिवारी हवा बाग कॉलेज ने प्राप्त किया साइंटिफिक स्टैटिक मॉडल कंपटीशन में प्रथम स्थान अंशुल नायक हितकारिणी वुमेन्स कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन द्वितीय स्थान डॉक्टर मनीषा कुमारी डॉक्टर डोली गुरुरकर हितकारिणी डेंटल कॉलेज एवं तृतीय स्थान तपोषी चटर्जी हवा बाग कॉलेज ने प्राप्त किया विद्यालय स्तर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थानप्रिया सिंह रघुवंशी एवं कुसुम माला हितकारिणी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बीटी तिराहा द्वितीय स्थान श्रद्धा शर्मा सोनम सोनकर हितकारिणी चिल्ड्रंस एकेडमी जोंसगंज एवं तृतीय स्थान आस्था सोनकर रानी नायक हितकारिणी चिल्ड्रंस एकेडमी जॉन्सगंज ने प्राप्त किया साइंटिस्ट पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशिका बीएमडी हितकारिणी दीक्षितपुरा द्वितीय स्थान मीनाक्षी कुर्मी हितकारिणी गर्ल्स बट 13 एवं तृतीय स्थान शगुफ्ता अंबारी खान हितकारिणी ने प्राप्त किया साइंटिफिक वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थानआफरीन आफरीन उस्मानी हितकारिणी गर्ल्स बीटी तिराहा एवं द्वितीय स्थान खुशी पटेल बीएमडी दीक्षित पूरा ने प्राप्त किया साइंटिफिक मॉडल स्टैटिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति साहू हितकारिणी एवं तृतीय स्थान श्रद्धा शर्मा सोनम सोनकर हितकारिणी जॉन्स गंज में प्राप्त किया।
इस दौरान हितकारिणी सभा की उप सभापति सुनयना पटेरिया, वरिष्ठ अधिवेत्ता एडवोकेट अशोक गुप्ता, दीपक सिंह राठौर, प्राचार्य डा सुलक्षणा त्रिपाठी, उप प्राचार्य डाॅ तृप्ति श्रीवास्तव, डाॅ निरूपमा पाठक, डाॅ अलका श्रीवास्तव, वर्षा दुबे, डाॅ रश्मि शुक्ला, जया सामदेकर, डाॅ निधि माथुर, नितिन साहू, संतोष ठाकुर, ज्योति शर्मा, प्रेमलता चैबे, विजय दहायत और सुधा सहित स्टुडेंट्स उपस्थित रहे



