जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा पार्षद ने किया सीएम राइज स्कुल का विरोध

जबलपूर दर्पण। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास तैंतालीस लाख रुपए की लागत से सीएम राइज स्कुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यह स्कुल बड्डा दादा मैदान में बन रहा है। जिसका विरोध उन्ही के भाजपा पार्टी व स्थानीय पार्षद जीतू कटारे और उनके समर्थक कर रहे हैं। भाजपा पार्षद अपने समर्थकों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और उन्होंने काम को बंद करवा दिया और स्कूल निर्माण में लगे अधिकारियों और ठेकेदार को चेतावनी दी है कि दोबारा काम शुरू किया तो स्कुल की दीवार को गिरा दिया जाएगा। भाजपा पार्षद की चेतावनी के बाद काम को बंद कर दिया गया है।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास सीएम राइज स्कुल बन रहा है। जिसका विरोध किया जा रहा है। भाजपा पार्षद जीतू कटारे का कहना है कि बड्डा दादा मैदान पश्चिम विधानसभा का सबसे बड़ा मैदान कहलाता है।और यहां धार्मिक आयोजनो सहित खेल भी होते हैं। इस मैदान में स्कूलों के कार्यक्रम की गतिविधियां जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही सुबह शाम बुजुर्ग,युवा सभी नागरिक घूमने आते हैं। भाजपा पार्षद का कहना है कि बिना किसी को जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए भूमि पूजन किया गया। यहां मैदान में बच्चे खेलते हैं। अगर यहां स्कूल बनता है तो बच्चों को परेशान होना पड़ेगा। पार्षद का कहना है कि शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल अवश्य बने हमें कोई ऐतराज नहीं लेकिन स्कूल जिस जगह बन रहा है उससे हम सबको एतराज है इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88