अष्टम स्वरूपी देवी महाकाली महागौरी का हुआ पूजन आज कन्या पूजन

जबलपुर दर्पण। श्री 10 मुखी माता महाकाली दरबार में शारदे नवरात्रि पर्व के चलते महंत योगी राजेश महाराज के सानिध्य में अष्टम स्वरूपी देवी महाकाली महागौरी की पूजा की गई, रात्रि 8:00 बजे मईया का हवन पूजन किया गया, नवमी को मंदिर परिसर में कन्या पूजन विधि विधान से किया जाएगा, तत्व पश्चात कन्याओं को भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा, मध्यान के बाद 101 किलो का पुलाव वितरित किया जाएगा, इस धर्म कार्य में महंत योगी राजेश महाराज, पूर्व पार्षद प्रकाश पटेल, पूमा पटेल, शिवा पटेल, सूर्य पटेल, पूर्णिमा पटेल, दिनेश तिवारी, यज्ञ दत्त तिवारी, गंगाराम रैकवार, नम्रता अग्रवाल, स्वदेश गुप्ता, शिखा पटेल, आदि लोग मौजूद रहे ।



