राजीव गांधी की पुण्यतिथि में धर्मेश घई ने आपने हाथो से वितरित किया भोजन

मैहर दर्पण। भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जन्मदाता भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया मैहर नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा मैहर सिविल हॉस्पिटल में में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुनि चौरासिया , सुनील द्विवेदी , ज्ञानेंद्र सिंह गोलू भैया व कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जीके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोरोना मरीज परिजनों को सिविल अस्पताल मैहर में असहायों को मैहर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया द्वरा आज भोजन वितरित किया गया और सेवा संकल्प के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए गए एवं नगरपालिका परिषद के अध्यछ धर्मेश घई के दिशा निर्देशन पर सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके परिजन व आते जाते राहगीरों को भोजन वितरण का कार्यक्रम निरंतर जारी है ।



