रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सहयोग से 10 दिवसीय योग शिविर का समापन

जबलपुर दर्पण। सामुदायिक भवन पुलिस लाईन में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय योग विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन मुख्य अतिथि श्रीमति आभा जैन जॉइंट कमिश्नर जी.एस.टी विभाग जबलपुर, डॉ. वर्षा अवस्थी, डॉ. वंदना यादव शिविर मार्गदर्शक एवं योग व्याख्याता रानी दुर्गावती विश्वविधालय, रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य की उपस्थिति में हुआ। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मुख्यातिथ्य में दिनांक 03.02.2026 को पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिये निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ था।
योग शिविर में रानी दुर्गावती विश्वविधालय एम.ए. के तृतीय सेमेस्टर के छात्र अंकित चक्रवर्ती, सुश्री सुनीता सिंह, सुश्री पूजा धाकड़, सुश्री आयुषी प्रजापति, सुश्री प्रांजलि सप्रे, सुश्री हर्षित प्रजापति, सुश्री साधना यादव द्वारा पुलिस लाईन में प्रतिदिन प्रातः 01 घण्टे 10 दिवसीय योग शिविर का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुये पुलिस कर्मियों को योग के विभिन्न आसनो, प्राणायाम, बंध एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया एवं योगासनों की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
आज समापन के अवसर पर 200 लोगों की उपस्थिति मेें अतिथियों का स्वागत सत्कार, द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती वंदना, पुलिस विभाग के नवआरक्षकों द्वारा योगासनों का प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात मुख्य एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। प्रमाण पत्र वितरण के बाद आभार प्रदर्शन एवं शांति पाठ के साथ 10 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन समारोह संपन्न हुआ।



