खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व जल दिवस पर तृतीय जल संसद आयोजित

जल संरक्षण के लिए पारित किया गया रेजोल्यूशन

जल संरक्षण एवं जल स्रोत संरक्षण के लिए म.प्र.सरकार को प्रेषित किया जाएगा सुझाव

पर्यावरण,जल संरक्षण और समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को किया गया सम्मान

जबलपुर दर्पण। विश्व जल दिवस पर तृतीय जल संसद एवं सम्मान समारोह का आयोजन हीरालाल कला वीथिका,रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल संरक्षण मंच, महाकोशल वाटर एंड रिवर कंर्जेवेशन फोरम,नर्मदा समग्र,जल स्रोत संरक्षण प्रकोष्ठ और मां नर्मदा प्रदूषण नियंत्रक विकास समिति ने संयुक्त रुप से किया।
जल संसद में डॉ.संजय शर्मा, रोटेरियन एन.के. श्रीवास्तव, डॉ.सुनीता शर्मा ज्यूरी मेम्बर के रूप में उपस्थित रहे ‌। जल संरक्षण मंच के सचिव अजय अग्रवाल ने जल संसद की प्रस्तावना रखी।अजय अग्रवाल ने बताया कि,यह तृतीय जल संसद है।जल संसद में प्रतिभागियों द्वारा सुझाए गए उपायों को जल संरक्षण एवं जल स्रोत संरक्षण के लिए म.प्र.सरकार को प्रेषित किया जाएगा।जल संसद को  ज्यूरी मेम्बर रोटेरियन एन.के.श्रीवास्तव और डॉ.सुनीता शर्मा ने सम्बोधित किया।
जल संसद में क्षीतिज माडल स्कूल,यश नर्सरी,बी.एम.डी.हितकारिणी गर्ल्स स्कूल,दीक्षितपुरा,ग्रीन वैली  कांवेंट हायर सेकेंडरी, महाराष्ट्र हायर सेकंडरी, कन्या शाला,सदर और स्माल वंडर जूनून स्कूल के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। जल संसद में जल संरक्षण के लिए दस सूत्रीय रेजोल्यूशन पास किया गया।जल संसद का संयोजन एवं संचालन डॉ. गजेन्द्र गुप्ता ने किया।इस अवसर पर पर्यावरण,जल संरक्षण और समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की पृष्ठभूमि जल संरक्षण मंच के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने रखी। पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वॉक एंड क्लीन परिवार, श्री राम एनवायरमेंट एंड सोशल सर्विस एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।दिव्यांग सेवा के लिए चैतन्य सेवा संस्थान और सांस्कृतिक कल्याण महिला मंडल को सम्मानित किया गया।समग्र विकास के लिए प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान को सम्मानित किया गया।समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन, सुधि फाउंडेशन और दर्पण रोटी बैंक को सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेश देवगन, डॉ.विजयकांत तिवारी और श्रीमती माधुरी शुक्ला को शिक्षा सेवा सम्मान प्रदान किया गया। समाज सेवा के लिए श्रीमती श्वेता सिंग,योग शिक्षा एवं खेल के लिए रामकिशोर सोनी और जल सेवा के लिए अभिषेक मिश्रा को सम्मानित किया गया।जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य  के लिए डॉ.संजय वर्मा को वरुण सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ.सुनीता शर्मा और रोटेरियन एन.के.श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।जल संसद के सफल संयोजन के लिए डॉ.गजेन्द्र गुप्ता को सम्मानित किया गया।जल संसद में अपने विचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।सम्मान समारोह का संचालन जल संरक्षण मंच के अजय अग्रवाल, बृजेश श्रीवास और अभिषेक मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88