जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उप निरीक्षकों को दी जा रही कर्मयोगी स्मार्ट पुलिसिंग की ट्रेनिंग

जबलपुर दर्पण । भोपाल पुलिस कमिश्नरेट मे “कर्मयोगी स्मार्ट पुलिस” ट्रेनिंग लगातार संचालित की जा रही है। इसके तीसरे दिवस मे सम्पूर्ण दिवस टेक्निकल अपराधों की विवेचना तथा सायबर क्राइम से जुड़े मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण मे मुख्यतः डीसीपी क्राइम श्री श्रुत कीर्ति सोमवंशी द्वारा सायबर क्राइम के बदलते परिवेश तथा तथा क्राइम ट्रेंड्स पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बताया गया कि किस तरह से अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय अपराधों की स्थिति है और किस तरह से सायबर अपराध और डिजिटल सेक्युरिटी मे परिवर्तन आया है। इसके बाद एडिशनल डीसीपी क्राइम तथा सायबर क्राइम श्री शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा भोपाल मे विगत 3-4 वर्षों मे हुए सायबर क्राइम पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सायबर सेल द्वारा प्राप्त किये गये नवीन उपकरणों तथा साफ्टवेयर से किस तरह से सोशल मीडिया के अपराधों का डिटेक्शन किया जा रहा है इस पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षण मे भाग लेने वाले उप निरीक्षकों के प्रश्नो के उत्तर दिये।
कार्यक्रम में टेक्निकल प्रशिक्षण के दौरान डी एन ए टेक्नोलाजी के बारे मे और एविडेंस कलेक्सन के सम्बंध मे भोपाल के साईंटिस्ट डॉ0 ए के सिंह द्वारा डीएनए प्रोफाइलिंग तथा डी एन ए से जुड़े हुए एविडेंस कलेक्सन पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं एसीपी श्रीमती अनिता कदम द्वारा नेफिस साफ्टवेयर तथा इसके उपयोग के बारे मे जानकारी दी गईं।
एससीआरबी से आये हुए प्रशिक्षण दल द्वारा के विस्तृत उपयोग तथा उसकी उपयोगिता के सम्बंध मे उप निरीक्षको को जानकारी दी गई तथा किस तरह से सीसीटीएनएस का उपयोग आगामी पुलिस के नवीन कार्य प्रणाली मे महत्वपूर्ण योगदान देगा इस बारे मे चर्चा की गई। सम्पूर्ण प्रशिक्षण स्मार्ट पुलिसिंग के अंतर्गत था, जिसमें T- अक्षर टेक्निकल और ट्रेंड के लिये, जिसके बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट पुलिसिंग ट्रेनिंग के अन्तर्गत 16, 17 व 18 तारीख को प्रशिक्षण दिया गया। इसका समापन पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के सम्बोधन उपरांत होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88