तबादले के बाद नहीं भारमुक्त हुए पुलिसकर्मी

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक का आदेश उनके जाते ही प्रभावहीन हो गया है, जिसका जीता जागता उदाहरण दो माह पूर्व जारी किए गए तबादले की सूची हैं, जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले का पुलिस अमला अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश को पालन करने के लिए कितना गंभीर है।
उल्लेखनीय हैं कि सीधी के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे डॉ रवींद्र वर्मा ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षको का तबादला 01 सितम्बर को किया था, उसके कुछ ही दिनों बाद पुलिस अधीक्षक का भी तबादला हो गया, और वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए तत्काल नवीन पदस्थापना में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी, लेकिन उनके द्वारा अपने तबादले के पूर्व जो स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था वह महज कागजों में ही सीमित रह गया।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तबादला आदेश अनुसार जिले के कुल 24 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर करने का आदेश जारी किया था जिसमें 02 सहायक उप निरीक्षक,11 प्रधान आरक्षक एवं 11 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। जानकारी अनुसार इस आदेश के पालनार्थ एक भी पुलिस कर्मी द्वारा अपनी नवीन पदस्थापना में उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है।
तबादले में इनका नाम है शामिल-कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सीधा द्वारा 09 सितम्बर को जारी आदेश अनुसार
ओम प्रकाश गौतम सहायक उप निरीक्षक को थाना अमिलिया से चौकी पिपराव,
प्रदीप सिंह कार्य० सउनि० थाना कोतवाली को थाना कुसमी, संतोष मिश्रा प्रधान आरक्षक पुलिस लाइन से थाना अजाक,विजय कुमार सिंह कार्यवाहक प्रधान आरक्षको में थाना अजाक से
थाना मडवास, गौरव सिंह पटेल को डीएसपी मुख्यालय से थाना कुसमी, नितेश प्रजापति पुलिस लाइन को थाना मझौली,रामबली सिंह
थाना कोतवाली को चौकी खड्डी,पालन मरावी थाना रामपुरनैकिन से थाना कोतवाली, करन तिवारी
थाना चुरहट से थाना यातायात, चूडामणि सिंह
पुलिस लाइन से थाना कुसमी,
संदीप पाण्डेय थाना कमर्जी से
थाना यातायात,संदीप वर्मा
थाना रामपुरनैकिन से थाना यातायात,दयानंद कोल चौकी खड्डी से थाना कमर्जी किया गया है। इसी तरह आरक्षकों में
गब्बर सिंह पुलिस लाइन से
थाना यातायात,शुभम सिंह गहरवार थाना कमर्जी से थाना कुसमी, समेन्द्र यादव पुलिस लाइन से थाना यातायात, विवेक द्विवेदी पुलिस लाइन से चौकी पोड़ी, अनुराग यादव थाना कोतवाली से थाना कमर्जी, तिलकराज सिंह
चौकी पिपरॉव से थाना चुरहट
राकेश पाठक थाना चुरहट से चौकी पिपरॉव, दीपक सिंह पुलिस लाइन से थाना कमर्जी, अमन भट्ट थाना रामपुर नैकिन से थाना यातायात, प्रखर पाण्डेय पुलिस लाइन से थाना कोतवाली एवं भावना देवी शर्मा को पुलिस लाइन से रिकार्ड शाखा के लिए किया गया था लेकिन आज दिनांक तक यह आदेश प्रभावशील नहीं हो सका है।
बॉक्स
कमर्जी में चल रही मनमर्जी
जिला मुख्यालय का समीपी थाना कमर्जी में मनमर्जी की बात सामने आ रही है, बताया गया है कि यहां पदस्थ सहायक उप निरीक्षक केशरी प्रसाद पांडेय विगत चार वर्षों से जमे हुए हैं, इनकी ओर किसी भी वरिष्ठ अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है। जबकि नियमानुसार तीन वर्ष से अधिक एक ही जगह पर पदस्थ नहीं किया जा सकता है। वहीं आरक्षक शुभम सिंह गहरवार को तबादले के बाद भी भारमुक्त नहीं किए जाने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा होने लगी है। अब देखना यह है कि नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी उक्त आदेश का पालन कराते हैं या फिर यह आदेश सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रह जाता हैं।



