अफरातफरी के मौहाल में हुआ पुस्ताकों का वितरण

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिला शिक्षाकेन्द्र जबलपुर के माध्यम से नगर 01 एवं नगर 02 बी.आर.सी कार्यालय के द्वारा जार्जटाऊन स्कूल से कक्षा पहली एवं दूसरी की एफ.एल.एन की पुस्तके एवं अन्य कक्षाओं की निःषुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण आज दिनांक 03/04/2024 को किया गया। जोकि अव्यवस्थाओं के बीच किया गया। जिससे सिर्फ और सिर्फ शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां एक तरफ चुनाव ट्रेनिंग करना था वहीं दूसरी तरफ किताबें भी उठाना था। फिर भी न तो समय पर पुस्तकें मिली और न ही किसी भी शिक्षकों को पूरी पुस्तकें प्राप्त हुई। क्योंकि जहां एक तरफ शासन करोड़ों रूप्ये खर्च कर बच्चों के लिए निःषुल्क पुस्तकों के वितरण हेतु व्यवस्था करती है वहीं डी.पी.सी और बी.आर.सी कार्यालयों की लापरवाही या यूं कहें हीलाहवाली के चलते समय पर पर्याप्त पुस्तकें स्कूलों तक नहीं पहुंच पाती। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
संघ ने आगे बताया कि चाहे जनषिक्षा केन्द्र नगर 01 हो या नगर 02 इन जनशिक्षl केन्द्रो के अन्तर्गत आनेवाली शासकीय शालाओं के जनशिक्षकों के माध्यम से स्कूलों में किताबे पहुंचायी जानी चाहिए परंतु बी.आर.सी कार्यालय की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं होता। वरन शिक्षकों को बुला कर आननफानन में पुस्तकों का वतिरण होता है जो की सरासर अन्याय है। वहीं जार्जटाउन स्कूल से पुस्तकों का वितरण में घोर लापरवाही बरती गई है न पुस्तकें व्यवस्थित रखी गयी थी न ही कोई पुस्तकों के वितरण के लिए उपलब्ध था। षिक्षकों ने खुद उठाकर पुस्तकों को ढोकर लेकर गये। आखिर ऐसा क्यों यह बहुत बड़ा सवाल विभागीय व्यवस्था पर उठता है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, दिनेष गौंड़, हेमन्त ठाकरे, राकेश श्रीवास, गुडविन चार्ल्स, विनोद सिंह, एनोस विक्टर, राजकुमार यादव, अजय मिश्रा, देवेन्द्र भट, राम प्रसाद दुबे, रऊफ खान, आषाराम झारिया, मनीष मिश्रा, संतोष चौरसिया, सुधीर पावेल, सुरेन्द्र चौधरी, रेवा प्रसाद चौबे, दषरथ प्रजापती, फिलिप अन्थोनी, अनिल डहरवाल, गोपीषाह, मनमोहन चौधरी, दीपेष जैन, उमेष सिंह ठाकुर, सुधीर अवधिया, धनराज पिल्ले, अषोक राय, वसुमुद्दीन, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, कादिर अहमद अंसारी, राजेन्द्र सिंह, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, आषीष कोरी, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने कलेक्टर महोद्य जबलपुर से मांग की है कि इिस अव्यवस्था हेतु संबधित जिलाषिक्षा केन्द्र अधिकारी डी.पी.सी एवं बी.आर.सी कार्यालय नगर 01 एवं नगर 02 पर सख्त कार्यवाही की जाए।



