जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खिलाड़ी बनने शिविर में सीख रहे हैं जूडो

जबलपुर दर्पण। जबलपुर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शालेय शिक्षा विभाग एवं जबलपुर जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में न्यू आनंद नगर स्थित किड्स फाउंडेशन स्कूल में ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला संघ के सचिव व वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान के मुख्य अतिथि में तथा शुभांशु सिंह एवं एडवोकेट अताउर्ररहमान अंसारी के विशिष्ट अतिथि में तथा शाला संचालक शेख रियाज मोहम्मद एवं प्रिंसिपल सल्तनत जहां की अध्यक्षता में विधिवत उद्घाटन हुआ। उपस्थित अतिथियों का स्वागत जूडो कोच तावेज़ अली राजिक अंसारी एवं शाला परिवार की ओर से पौधे देखकर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जूडो के विकास के लिए नई-नई प्रतिभाओं की खोज करना उन्हें जूडो की नवीनतम तकनीक से अवगत कराना है श्री खान ने आगे बताया कि जूडो की अहम भूमिका को आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास की दृष्टि से एक आवश्यक खेल कला मानते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को इस खेल का प्रशिक्षण अवश्य ही लेना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उजमा सिद्दीकी, हुमा अंजुम, अंकित तिवारी, नाहिद, नेहा, खुशबू, रिफत आदि का सहयोग सरहनी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88