गुरुदेव श्री रविशंकर के जन्मदिन समारोह में जबलपुर में हजारों भक्त शामिल हुए

जबलपुर दर्पण। जबलपुर में गुरुदेव श्री रविशंकर के जन्मदिन समारोह में हजारों भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। समारोह की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सैकड़ों भक्तों द्वारा सुदर्शन क्रिया अभ्यास के साथ हुई, जिसके बाद गुरु पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद, थैलेसीमिया रोगियों के लिए भक्तों द्वारा एक विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 80 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया।
शाम को जबलपुर की प्रसिद्ध कथक प्रशिक्षक डॉ उपासना उपाध्याय और साथियों ने गणेश स्तुति में प्रस्तुति दी। इसके बाद भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर की गायिका दीपाली शर्मा ने प्रस्तुति दी और भक्तों ने अपने प्रिय गुरुदेव की भक्ति में नृत्य किया। सत्संग का आयोजन मदन महल पहाड़ियों पर स्तिथ श्री श्री ज्ञान क्षेत्र में किया गया था जहां प्रस्तावित आर्ट ऑफ लिविंग ज्ञान का मंदिर बनाया जा रहा है। शाम के सत्संग में हजारों भक्त उपस्थित थे। आर्ट ऑफ लिविंग के सभी शिक्षक प्रभा खंडेलवाल, ललित बक्शी, अरुणा सारिन, रीना उपाध्याय, मनीषा लुंबा, रितु राज असाटी, नवीन बरसाइयां, शरद बडगैयां, अमन लुंबा, सुनील पवार आदि उपस्थित थे।



