जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वरिष्ठ बाल साहित्यकार विमला रस्तोगी डॉ. राष्ट्र बंधु सम्मान से सम्मानित

जबलपुर दर्पण। निदेशक महेश सक्सेना जी के बाल कल्याण एवं बाल साहित्य केंद्र भोपाल ने अपने 15 वें वार्षिक भव्य समारोह मेँ वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्री मती विमला रस्तोगी को प्रतिष्ठित डॉ. राष्ट्र बंधु सम्मान से सम्मानित किया।
सम्मान स्वरूप शाल, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, श्री फल, बुके व धनराशि को क्रमशः म. प्र. साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. विकास दवे, अटल बिहारी वि. वि. भोपाल के कुलपति प्रो. खेमसिंह डाहेरिया, रामायण केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव व शिक्षाविद डॉ. ऊषा खरे जी के कर कमलों से मिला।

विमला रस्तोगी गत कई वर्षों से बाल साहित्य सृजन कर रही हैं, उनकी 12 पुस्तकें आ चुकी हैं, बाल कहानी, कविता, नाटक व जीवनी के रूप मेँ पाठ्य पुस्तकों मेँ भी कविताएं व नाटक संग्रहित हैं. उ. प्र. हिन्दी संस्थान से उन्हें सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान मिलने के साथ साथ अन्य बहुत सी संस्थाएं उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं इस कार्यक्रम मेँ शहर के साहित्यकार व अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि दिनेश प्रभात ने किया. स्वागत भाषण डॉ. ऊषा खरे और आभार जलज गुप्ता ने व्यक्त किया। इतने भव्य कार्यक्रम के लिए केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना जी की सबने प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88