खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वाहन के दस्तावेज दिखाने की बात पर भड़के युवकों ने पुलिस जवान से कर दी हाथापाई

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर शहर के सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार 3 युवकों ने आरक्षक के साथ हाथापाई कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार 3 युवकों को वाहन चैकिंग के दौरान तेज बाइक चलाने पर युवकों को रोक कर वाहन के दस्तावेज दिखाने का बोलते ही उक्त युवक सिपाही की बात सुनते ही भड़क गए और कहने लगे पहचानते नहीं हो क्या हमको। तीनों युवक बिना वाहन के पेपर दिखाए चैकिंग पॉइंट से जबरजस्ती वाहन लेकर चले गए
सिपाही का बोलना पडा भारी
सिपाही ने बोला भाग कर कहा जायगे चालान आपके घर पहुंच जाएगा। ट्रेफिक थाना में पदस्थ सिपाही व अन्य स्टाफ वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी मौके पर तीनों बाइक सवार युवक पुन: वहां पहुंचे और सिपाही से अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगे। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सिपाही की शिकायत पर कैंट पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। कैंट थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार शाम के समय एम्पायर चौक के पास पुलिस का रूटीन चैकिंग प्वाइंट लगा हुआ था। सब इंस्पेक्टर प्रेम लता ठाकुर के साथ घमापुर टैफिक थाना में पदस्थ आरक्षक नयन ठाकुर ने 3 बाइक सवार युवकों को बगैर नंबर प्लैट के वाहन को रोककर पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच मौके से बाइक क्रमांक जिसमे अधूरा न एमपी-49-2248 में 3 युवक गुजरे जिन्हें आरक्षक नयन ठाकुर ने रोक लिया। आरक्षक ने 3 सवारी बैठे होने का कारण पूछते हुए बाइक के कागज दिखाने की बात कही तो तीनों युवक आरक्षक से उलझ पड़े। और हाथापाई कर दी एक युवक ने आरक्षक को पत्थर मार दिया, जिसमें आरक्षक को चोट आ गई। सब इंस्पेक्टर और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप करने पर तीनों युवक दौड़ लगाकर भाग गए।
तीनों बाइक सवार युवकों के फुटेज खंगाल रही पुलिस-
आरक्षक नयन ठाकुर के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की बाइक में पीछे लगी प्लेट में रजिस्ट्रेशन नंबर अधूरा लिखा हुआ था। बाइक नरसिंहपुर जिले से रजिस्टर्ड है। तीनों आरोपों जल्द पुलिस गिरफ्त में होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88