जनता के आशीष से प्राप्त हुई विजय कार्यकर्ताओं को समर्पित:- आशीष दुबे

जबलपुर दर्पण। जबलपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे का बुधवार को दिल्ली से संस्कारधानी जबलपुर प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर नगर एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं के द्वारा डुमना विमानतल पर ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया। आशीष दुबे ने मदन महल स्थित दद्दा परिसर में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबलपुर के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम कर भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाई इतनी भीषण गर्मी के बावजूद प्रचंड जीत इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया है मोदी जी के विकास के कामों को जन जन तक पहुंचाया है ।
अशीष दुबे ने कहा कि आज जब मैं जबलपुर आया तब मुझे आवास नहीं था इतना भव्य स्वागत होगा मेरी सर्वप्रथम मनसा यही थी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करूं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जानकारी उन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना की बात हो, उज्जवला योजना की बात हो, किसान सम्मान निधि की बात हो या जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की बात हो आदरणीय मोदी जी गरीब कल्याण का इतिहास पिछले 10 वर्षों में रचा है ।
जबलपुर की इस ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित समर्पित करना चाहता हूं तो भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित करना चाहता हूं क्योंकि कार्यकर्ता ही है जो पार्टी की रीति नीति को नीचे तक ले जाने का काम करता है ।उसका सुखद परिणाम यह होता है कि जनता जनार्दन को पता होता है योजनाओं का लाभ भाजपा के द्वारा प्राप्त हो रहा है
आशीष दुबे ने कहा कि आज यदि। मैं सांसद हूं तो इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है कार्यकर्ता का अभिनंदन करता हूं, मातृशक्ति का अभिनंदन करता हूं, इसमें कोई दो राय नहीं है कि सभी ने जो मेहनत लोकसभा चुनाव के जीतने में की है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, भारतीय जनता पार्टी की जीत है, विकास की जीत है एवं संस्कारधानी की जनता की जीत है आप सबके समक्ष मैं इस बात को भी कहना चाहता हूं कि जीत जितनी बड़ी होती है उतनी ही अधिक जिम्मेदारी होती है जबलपुर की जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरना हमारा दायित्व है, जबलपुर को विकास के नए आयाम स्थापित करने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है आप अपनी ताकत के काम साथ करेंगे तो जनता के इस आशीर्वाद को जबलपुर को महानगर बनाकर नए सोपान पर पहुंचाएंगे ।
आशीष दुबे ने कहा कि जबलपुर की जनता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं आप विश्वास मान लीजिए प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी है कि जनता के प्रत्येक कार्य को करते हुए जबलपुर में विकास की एक नई इबारत लिखना है।
सांसद आशीष दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, हमने जबलपुर लोकसभा से तो ऐतिहासिक विजय हासिल की ही साथ ही साथ मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश के लिए कभी भी कोई कमी नहीं रखी है, चाहे वह रेल, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,पानी का क्षेत्र हो। पिछले 10 वर्षों में जो मध्यप्रदेश एवं जबलपुर लोकसभा को मिला है वह आज तक कभी नहीं मिला और आने वाले पांच वर्षों में भी केंद्र सरकार मध्यप्रदेश एवं जबलपुर लोकसभा के लिए कोई कमी नहीं रखेगी।
नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने बूथ बूथ में जाकर इस तरह कार्य किया कि सरकार की समस्त योजनाओं को जनता के बीच में हमने पहुंचाने में सफलता हासिल की और सर्वाधिक मतों से विजय हासिल लगभग 4 लाख 84 हजार मतों से विजय हासिल की।भाजपा के कार्यकर्ता की मेहनत का ही प्रेनाम है कि जबलपुर की जीत का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है।सांसद आशीष दुबे ने दद्दा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन, आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। मदन महल स्थित दद्दा परिसर में स्वागत भाषण भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवं आभार ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने किया।
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे के नई दिल्ली से जबलपुर प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक रूप से भव्य स्वागत किया गया डुमना विमानतल में बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने। अपने नवनिर्वाचित सांसद महोदय का स्वागत किया इसके पश्चात डुमना से लेकर सिविल लाइन , नौदरा ब्रिज, तीन पत्ती , होमसाइंस कॉलेज मार्ग में जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया एवं मदन महल स्थित दद्दा जी परिसर में सांसद श्री आशीष दुबे ने कार्यकर्ताओं एवं जबलपुर के अपने स्नेहीजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, नीरज सिंह, संतोष बड़कड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, नंदिनी मरावी, अखिलेश जैन, राममूर्ति मिश्रा, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, अश्विनी परांजपे, रूपा राव, अल्का गर्ग, राजेश दहिया, अभय सिंह ठाकुर, संदीप शुक्ला, रोहित जैन, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा कुमार नीरज शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं स्नेहीजन उपस्थित थे।