संत कबीर दास जयंती समारोह

जबलपुर दर्पण। संत कबीरदास महाराज की 627 की जयंती का आयोजन संत कबीर दास जी जयंती समारोह समिति जबलपुर के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 22 जून 2024 को संतोष झारिया के निवास स्थान ,आगा चौक जबलपुर में बड़े भव्यता से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कबीर साहब के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन डॉ एन पी झारिया, देवेंद्र झारिया, गोपाल खांडेल, अमृतलाल मेहरा, का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया ।इस अवसर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित समरसता संगठन जबलपुर के अध्यक्ष संदीप जैन को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि समाज को उनके गुरुओं की वाणी को हमेशा ध्यान रखना चाहिए इसी से समाज आगे प्रगति कर सकता है । कार्यक्रम को डा.एन पी झारिया,जगदीश नन्हेंट, नंदकुमार यादव , ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में संयोजकगण, गणेश सिंह झारिया, अजय झारिया ,संतोष झारिया ,मथुरा झारिया ,भागवत झारिया, हरि मेहरा ,नरेंद्र झारिया,डा.बृंदावन झारिया, जे.पी मेहरा ,अमित मेहरा, तीरथसिंह पवार, रम्मू सिंह,दिनेश झारिया, आदि ने विशेष सहयोग कर कार्यक्रम सफल बनाया।
महिला मंडल की ओर से श्रीमती राधा झारिया,श्रीमती आरती झारिया, श्रीमती, सावित्री मेहरा, श्रीमती सरस्वती झारिया,श्रीमती कृष्णा झारिया, श्रीमती किरण झारिया, आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन अजय झारिया एवं आभार संतोष झारिया ने किया।



