जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा ने वृक्ष मित्रों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण के संरक्षण – संवर्धन के उद्देश्य से पौधारोपण , चित्रकला, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमे विद्यालय स्तर के विद्यार्थीयों द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता की गई। पर्यावरण के क्षेत्र में जन जन की भागीदारी बढ़ाने हेतु बृक्षमित्र कार्यक्रम के तहत ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने अपनी सुविधानुसार अपने मित्रों को पौधे वितरित किए तथा उनसे इन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया । समारोह में श्रेष्ठ वृक्ष मित्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आमंत्रित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती तथा भगवान परशुराम जी के पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर सभा द्वारा संचालित शाला का प्रवेश उत्सव भी मनाया गया।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि पर्यावरण प्रतियोगिताएं अपने साथ बहुत उत्साह लेकर आती हैं। यह आनंद मनाने और सभी प्रकार के दबावों को भूलने का एक बढ़िया समय होता है।
कार्यक्रम कीअतिथि श्रीमती कांति रावत मिश्रा ने पर्यावरण प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली बच्चों का आह्वान किया कि वे अपने अन्य साथियों को भी पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों से जोड़कर वसुंधरा का श्रृंगार करें। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महिला संगठन की अध्यक्ष डॉ आशा पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। संगठन की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने कहा कि विभिन्न आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरणीय संदेश के साथ कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा पुरस्कार वितरण आमंत्रित अतिथि श्रीमति कांति रावत मिश्रा , निर्मला तिवारी , संतोष मिश्रा, सुधा तिवारी, रागिनी उपाध्याय, रिचा पांडे, अनीता मिश्रा,रंजना मिश्रा, कमलेश तिवारी, व चंद्रशेखर शर्मा ने किया l इस दौरान जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पी. के. मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी बच्चों को आयोजकों को शुभकामनायें दीं ।
कार्यक्रम मे कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ,डा आशा पांडे, कमलेश तिवारी, के के शुक्ला, डॉ.श्रद्धा तिवारी, डॉ मुकुल तिवारी , मीरा गिरीश पांडे, डॉ . एच. पी. तिवारी,विनोद पांडे व अर्चना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ .सरोज शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page