जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शहादत का पर्व मुहर्रम शुरु

इस्लामी नये साल का आगाज

जबलपुर दर्पण। शहजादा ए मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत सूफी जियाउल हक़ कादरी बुरहानी के अनुसार 6 जुलाई मुताबिक 29 जिल्हज को मुहर्रम का चांद नजर नहीं आया है। ना हीं कही से 29 का चांद देखे जाने की शहादत मौसूल हुई है। लिहाजा 30 के चांद के मुताबिक 8 जुलाई को मुहर्रम की पहली तारीख का एलान किया जाता है। आगामी 17 जुलाई मुताबिक 10 मुहर्रम को यौमे आशूरा रहेगा। आज पहली मुहर्रम से इस्लामी नया साल हिजरी सन 1446 का आगाज होगा। मुहर्रम की पहली तारीख से इमामबाड़ो तथा मुस्लिम बस्तियों मे नजरों न्याज़ पेश करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। लंगर ए आम – मुस्लिम बहुल क्षेत्र बहोराबाग स्तिथ हजरत कासिम बाबा रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पहली मुहर्रम को बाद नमाज मगरिब क़ुरान ख्वानी और लंगर ए आम का एहतेमाम किया गया है । उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा मुजवार मुहल्ला कादरी नगर मे भी पहली मुहर्रम को लंगर ए आम का एहतेमाम किया गया है। मुबारक कादरी, वारिस कादरी ने अक़ीदतमंदो से शिरकत की गुजारिश की है।

व्यवस्थाओं की मांग- मुस्लिम समाज के हाजी कदीर सोनी , हाजी मकबूल अहमद रजवी, हाजी शेख ज़मील नियाज़ी, पप्पू वसीम खान, मतीन अंसारी , याक़ूब अंसारी, अमीन कुरैशी, हाजी मुईन खान, हाजी फिरोज कमाल, जमा खान, मुबारक कदरी, मजहर उस्मानी, सैय्यद कादिर अली कादरी, हाजी इसरार, ताहिर खान, अशरफ मंसूरी, शाकिर हुसैन , अशरफ राईन, जवाहर कादरी, आदि ने मुहर्रम के दौरान साफ सफाई, जल आपूर्ति एवं विधुत प्रवाह निर्बाध रूप से जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही शहादत के पर्व मुहर्रम को शालीनतापूर्वक अक़ीदत मुहब्बत कौमी एकता के साथ मनाने की अपील की है।

परचम कुशाई – मुहर्रम की चांद रात के मौक़े पर बज्मे गुलशने मदीना की जानिब से बाद नमाज मगरिब नया मुहल्ला स्तिथ हुसैन चौक मे परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया। जिसमें मस्जिदों के पेश इमाम हाफ़िज़ सिराजुल हसन, हाफ़िज़ इस्तियाक, हाफ़िज़ इम्तियाज़, अब्दुल जब्बार, सलीम नूरी ,सलीम ठेकेदार आदि मौजूद रहे। परचम कुशाई उपरांत देश की खुशहाली की दुआए मांगी गई। कमेटी के जान मोहम्मद,शाहिद मुबीन,तारिक रजा, बंटी खान,खालिद मुबीन, आशिक सिराजी, नक्की खान, फरीद गुड्डू मम्मा आदि ने तमाम शिरकत किये लोगों का शुक्रिया अदा किया।चांद रात के मौक़े पर मदन महल दरगाह में एवं मुजावर मुहल्ला मे हैदरे लंगर कमेटी द्वारा परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया। इसी कड़ी मे मुहर्रम की पहली तारीख को गुलशने कुरैश कमेटी द्वारा मंडी मदार टेकरी मे परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया है। नया मुहल्ला मे बंद कुआँ स्तिथ फ़िदायने शहीदाने हुसैन कमेटी द्वारा परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया है। उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा स्तिथ बैदरा मुहल्ला मे बज्मे सुल्तानी की जानिब से परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया है। बज्मे सुल्तानी के सूफ़ी निजाम बाबा ने शिरकत की गुजारिश की है। सूपाताल कर्बला में हसनी हुसैनी सोसाईटी द्वारा परचम कुशाई का एहतेमाम किया गया है। सोसाईटी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सोहैल ने अक़ीदतमंदो से शिरकत की गुजारिश की है।

शिया समुदाय – शिया समुदाय के प्रमुख जैदी बाबा के अनुसार मुहर्रम की चांद रात से ही शिया बंधु मजलिसों का सिलसिला शुरु कर देते है। इसी सिलसिले मे गलगला स्तिथ जैदी विला मे महिलाओं की मजलिस होगी। जिसमें रेहाना जैदी वाक्याते कर्बला बयान करेंगी। प्रातः 10 बजे दाऊद अली इमाम बाड़े मे शाम 7 बजे बाबुल मुराद मे एवं रात्रि 8: 30 बजे गलगला स्तिथ शिया इमाम बाड़े मे मजलिस होगी। जिसमें शिया धर्म गुरु वाक़याते कर्बला में बयान करेंगे। ये सिलसिला मुहर्रम के 10 दिन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88