हम हैं न फाउण्डेशन ने शासकीय स्कूल में बांटी स्टेशनरी

कॉपी, शीश, पेन्सिल, शॉपनर और रबर मिलने से बच्चों के चेहरे खिल उठे
जबलपुर दर्पण। शासकीय प्राथमिक शाला शंकर चमन नगर करमेता में अध्ययन करने वाले बच्चों को हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया, ताकि स्कूल में अध्ययन करने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार से परेशानियों का सामना न करना पड़े और बेहतर रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस मौके पर तमाम बच्चों के चेहरे कॉपी, पेन्सिल, शीश, स्केल, शॉपनर, रबर आदि प्राप्त कर खिल उठे।
इस संबंध में शासकीय प्राथमिक शाला शंकर चमन नगर के प्राचार्य संजय चौबे ने बताया कि हम हैं न फाउण्डेशन ने स्कूल को गोद लिया हुआ है, जिसके तहत उनके द्वारा समय-समय पर यहां पर विविध आयोजन किए जाते हैं और बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करने का प्रयास समय-समय में किया जाता है। सोमवार को हम हैं न फाउण्डेशन के सदस्य आशीष विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, रत्नेश राय, हर्षित शुक्ला, आनंद सेन, प्रशस्त्र विश्वकर्मा, सुनील मालवीय, दिव्यांशु विश्वकर्मा, जितेन्द्र श्रीपाल, शुभम वैद्य आदि ने बच्चों को स्टेशनरी की सामग्री का वितरण किया। जिससे बच्चों को अध्ययन का कार्य बहुत आसान हो जाएगा।



