जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधिवक्ताओ ने किया पौधा रोपड़

जबलपुर दर्पण। रांझी तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीप प्रकाश टीटू के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सहयोग से थाना खमरिया परिसर एवम् आसपास के स्थानों में वृहत पौधारोपण किया गया।
रांझी सीएसपी विवेक गौतम, थाना प्रभारी रांझी आर एस मरकाम एवम् थाना प्रभारी खमरिया भूपेंद्र आर्मो ने भी पौधा रोपण किया। तदोपरांत थाना स्टॉफ ने रोपे गए पौधो की देखभाल की सहर्ष जिम्मेदारी ली। अधिवक्ता जगदीप प्रकाश टीटू ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग की सराहना की। सी एस पी श्री गौतम ने कहा कि पेड़ आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 50 पेड़ लगाने चाहिए।
इस अवसर पर अधिवक्ता एल बी एस बघेल, दीपक तिवारी, संतोष जोशी, पुष्पराज तिवारी, मनोज सनपाल, राजेश पंजवानी, वैभव जैन, परमिंदर सिंह लांबा, सर्वेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, विनय भूषण तिवारी, संदल वाजपेई, राजकुमार यादव, रोहित कुमार नेमा, गौतम दास, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण ने भी पौधारोपण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page