हिरन नदी सतधारा घाट के कुंभेश्वर महादेव को कावड़ यात्रियों ने किया जलाभिषेक

जबलपुर दर्पण। कूम्ही सतधारा मै श्रवण मास 5 अगस्त दिन सोमवारक को कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा हनुमान टेकरी से झंडा बाजार, भैरव स्थान, राम मंदिर, शारदा चौक, से होते हुए हिरन नदी के पवित्र स्थान सतधारा घाट पर कुंभेश्वर महादेव के शिव लिंग मै कावड़ यात्रियों ने जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल रहे। लोगों ने कावड़ यात्रियों को घर, गली, मुहल्लो से निकल कर दर्शन व स्वागत किया, तो दूसरी तरफ बस्ती के गली मोहल्लों में महिला, पुरुष, नौजवान आरती एवं तिलक बंदन कर कावड़ यात्रियों की यात्रा में शामिल होकर किवड़ियों को प्रोत्साहित किया। वही कावड़ यात्रा कार्यक्रम के अतिंम अवसर पर भण्डारा व प्रसाद वितरण किया गया।



