चौरसिया समाज ने पानदरीबा गौरीशंकर मंदिर में नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस मनाया

जबलपुर दर्पण। चौरसिया समाज के लोगों ने आज नागपंचमी एवं चौरसिया दिवस के अवसर पर भगवान शिव के पूजन के साथ नाग देवता का पूजन भी किया। चौरसिया समाज के मीडिया प्रभारी अनिकेत चौरसिया ने बताया कि नागपंचमी पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर शिव जी के साथ ही नाग देवता की भी विशेष पूजा की जाती है, इसी तारतम्य में चौरसिया समाज जबलपुर के द्वारा नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस के पावन अवसर पर आज पानदरीबा स्थित भगवान गौरी शंकर मंदिर ट्रस्ट में चौरसिया समाज, नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं पान व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने नाग देवता का पूजा पूजन-अर्चन,आरती, ध्वजारोहण के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
चौरसिया समाज जबलपुर के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने बताया कि परम्परा अनुसार चौरसिया समाज के पान कृषक नागपंचमी पर पान बरेजों में नागबेली अर्थात पान की पूजा विधि विधान से करते है और नाग देवता को अपना आराध्य मानते है।
इस अवसर पर मघुसूदन मोदी, डॉ. गिरीश, प्रकाश चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, अखिल चौरसिया, शैलेश चौरसिया, जगदीश चौरसिया, भगवान दास चौरसिया, ऋषि चौरसिया, राजेश चौरसिया, राहुल चौरसिया, रीता चौरसिया, रेखा चौरसिया, स्नेहलता चौरसिया, मोहनी चौरसिया, देवेश्वरी चौरसिया, सुमन चौरसिया, सरिता चौरसिया, ज्योति चौरसिया, स्वाति चौरसिया, गोपाल नारायण चौरसिया, अनिकेत चौरसिया, सुशील चौरसिया, आशीष चौरसिया, संदीप चौरसिया, मनोज चौरसिया, शैलेन्द्र चौरसिया, हरीश चौरसिया, रामकृष्ण चौरसिया, पंकज चौरसिया, अनुज चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, संजय चौरसिया, चक्रेश चौरसिया, सुनील चौरसिया, के.के. चौरसिया, गोपाल पटेल, गोविंद चौरसिया, इं. श्याम सुंदर चौरसिया, इं. शिवचरण चौरसिया, सौरभ सोनू चौरसिया, सत्यनारायण चौरसिया, दिलीप चौरसिया, ईजी. आकाश चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, राहुल चौरसिया, शेंकी चौरसिया आदि उपस्थित थे।



