जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देशभक्ति से ओतप्रोत भाजयुमो का हर घर तिरंगा अभियान जारी केंट विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जबलपुर केंट विधानसभा में विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे भी सम्मिलित हुए।तिरंगा यात्रा शहीद भगत सिंह चौक बड़ा पत्थर रांझी से शुरू होकर जे ई सी कॉलेज में संपन्न हुई भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह एवं निगम अध्यक्ष रिंकू विज प्रमुख रूप से तिरंगा यात्रा में शामिल थे।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए रैली निकाली।

केंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने देश स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सप्ताह बड़ी संख्या में देशप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन करके देश के प्रति अपना सम्मान और लोगों के बीच आजादी के इस महोत्सव को मनाया जा रहा है।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।हम देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने और आजादी के पर्व को भव्यता से मनाने की अपील कर रहे हैं और इस माध्यम से हम प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करके देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतों को भी संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक यात्रा भर नहीं है बल्कि यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, कल भाजयुमो के द्वारा उत्तर विधानसभा में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी आज केंट में माननीय विधायक जी के नेतृत्व में यात्रा आयोजित हुई है एवं कल पूर्व विधानसभा में 11 बजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा भरतीपुर से विरसा मुंडा चौक तक निकली जायेगी।

इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय रोहाणी,राहुल कपूर,अंकित फ्रांसिस,आर्यन मिश्रा, शिवा रैकवार,आकाश रजक,सुधीर बैन,राहुल पिल्लई,ओम तिवारी,मुकुल बाजपेई सहित पार्षदगण ,मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ता एवं नागरिक यात्रा में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page