मां भारती दीर्घा संस्था ने प्रकृति की रक्षा हेतु फलदार पौधे लगाए

जबलपुर दर्पण । बीज पौधे फिर पेड़ प्रकृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य, प्रतिज्ञा लेकर किया पौधारोपण मां भारती संस्था के तत्वावधान में 25 फलदार पौधे का रोपण किया गया, प्रकृति की रक्षा हेतु दशमेश द्वार, ब्रेन ट्रेन स्कूल में 25 फलदार पौधे रोपण किए गए, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ती आबादी के चलते, घने घने जंगलों को काटा जा रहा है, नित नए फर्नीचर बनाए जा रहे हैं, बड़े-बड़े भवनों का निर्माण किया जा रहा है,
विशाल वृक्षों को काटकर बोनसाई पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो की चिंता का विषय है, आज जरूरत है हर इंसान को जागरूक होने के साथ ही हम जितने भी फल घर में खाते हैं, हमेशा उनके बीजों को हमें सुरक्षित घर में एक सूखे कपड़े में बांध कर रख लेना चाहिए, फिर जब भी हम जंगलों की तरफ से निकलते हैं या आउट में कहीं भी जाते हैं, तो वहां पर इन बीजों को पटकते जाना चाहिए, ताकि इन फलदार बीजों से पौधे और फिर फलदार वृक्ष जंगलों में भी हो, घर के बाहर भी छत पर इन बीजों को रख देना चाहिए ताकि पक्षी इन बीजों को उठाकर ले जाएं, पक्षी जहां भी इन बीजों को पटकेंगे वहां भी फलदार वृक्ष आएंगे, प्रकृति की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है, इस अवसर पर राजेश पाठक प्रवीण, सुभाष अग्रवाल, पीके अग्रवाल, सुषमा बजाज, रानी श्रीवास्तव, नीलम साहू, नीतू खरे, सविता श्रीवास्तव, भगवती ठाकुर, अनु दुबे, राजकुमारी अग्रवाल, सरिता जैन आदि की सहभागिता रही ।

