जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संभाग क्र.12 में व्याप्त अनियमिततओं को लेकर ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी ने बताया कि संभाग क्र.12 में व्याप्त अनियमितताओ को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन यादव के नेतृत्व में घेराव किया गया जिसमें अपर आयुक्त विद्याधर बाजपेई को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें नगर निगम संभाग क्रमांक 12 की वास्तु स्थिति से अवगत कराया गया । जैसे नगर निगम मुख्यालय में स्थित संभाग क्रमांक 12 में कम्प्यूटर आपरेटरों के भरोसे कामकाज छोड़ दिया है जिसके कारण संभाग में आमजन को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कोई भी अधिकारी कर्मचारी कार्य की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है । इस वजह से संभाग से जुड़े वार्डों की जनता को अपने कार्य कराने के लिये भटकना पड़ता है । इस संभाग के अंतर्गत पेंशन योजना, खाद्य पात्रता पर्ची एवं समग्र आईडी की पेंडेंशी बनी हुई है । पात्रता पर्ची के लगभग 700 फार्म पेंडिंग हैं । पेंशन संबंधी फार्म 80-85 एवं समग्र आईडी के प्रकरण भी पेंडिंग हैं । इस कार्य को करने के लिये कोई योजना लिपिक पदस्थ नहीं है ।
इसी प्रकार सफाई व्यवस्था के अंतर्गत डोर टू डोर कचरा संग्रहण न होने के कारण वार्ड की जनता परेशान है । डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था कराई जाये ताकि घरों का कचरा निष्पादन कार्य स्थल तक पहुंच सके । नालियों के आसपास तथा जल भराव जहाॅं-जहाॅं हो रहा है ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से दवाई का छिड़काव किया जाये ।
दर्शन चैक, गुरन्दी, उड़िया मोहल्ला, नया मोहल्ला आदि क्षेत्रों में जल सकंट बन रहा है और बहुत से स्थानों पर गन्दा पानी आ रहा है अतः पाईप लाईन दुरूस्त कराई जाये और विभिन्न स्थानों पर नई पाईप लाईन डाली जाये और वार्ड में जल सकंट दूर किया जाये । वार्डों में बहुत से स्थानों पर लाईट दिन-रात जल रही है । स्ट्रीट लाईट के वायर डलवाकर लाईट दुरूस्त कराई जाये एवं वार्ड अंदर विभिन्न स्थानों पर खम्भों में लाईटें लगी हंै परंतु उनका सुधार कार्य नहीं हो रहा है, न ही बदली जा रही हैं । अतः लाईट व्यवस्था दुरूस्त कराई जाये ।
वार्ड में सामुदायिक भवन न होने के कारण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने में बहुत असुविधा होती है । अतः घंटाघर के आसपास एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जावे जिससे आसपास के चार-पांच वार्ड की जनता को सामुदायिक भवन का लाभ मिल सके ।
संभाग क्र. 12 में ज्ञापन सौंपते समय नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, पार्षद वकील अंसारी, हर्षित यादव, गुड्डू ताम्सेतवार, सत्येन्द्र चैबे, याकूब अंसारी, अनुपम जैन, गुलाम हुसैन, सांसद प्रतिनिधि सयैद ताहिर अली, कलीम, राजेश सोनकर, सचिन यादव, पप्पू वसीम खान, एजाज अहमद, सोनू सोनकर, एजाज उस्मानी, रिजवान कोटी, अभिषेक सोनकर, आमीन खान, असरफ रईन, महफूज खान, शशांक यादव, राउफ रजवी, अरशद अली, सैयद एजाज अली, अरूण पवार, रमल विश्वकर्मा पकंज यादव, तौफीक खान, एजाज डीजे, शमीम कोटी, अब्दुल सोनी, सोनू खान, टीपू सुल्तान, अनीश गौरी, शब्बीर उस्मानी, राशिद खान, लकी, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88