मालती गुप्ता की पार्थिव देह को छात्र-छात्राओं के लिए किया दान

जबलपुर दर्पण । गहोई वैश्य समाज के प्रतिष्ठित बडोनिया परिवार की मालती गुप्ता की देह आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज को दान की गई। मालती गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद उनकी इच्छा अनुसार उनकी बेटी प्रिया गुप्ता और उनके पति महेश गुप्ता मालती गुप्ता का पार्थिव शरीर फूलों से सजाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां औपचारिकताएं पूरी का मालती गुप्ता की देह का दान कर दिया गया। इस देहदान से मेडिकल के करीब ढाई सौ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा वही नए-नए अनुसंधान से लाखों करोड़ों मरीजों को भी इसका फायदा मिलेगा।
मालती गुप्ता ने 2015 में ही अपनी देह दान करने का फैसला कर लिया था और जीते जी उन्होंने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी थी। ताकि मरने के बाद उनका शरीर मेडिकल के छात्र-छात्राओं के काम आ सके इस मौके पर गहोई वैश्य पंचायत सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी चौदहा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके समाज की महिला मालती गुप्ता ने देहदान करके पूरे समाज को गौरवान्वित किया है क्योंकि देहदान से बड़ा समाज सेवा का काम और कोई हो नहीं सकता। श्यामबिहारी चौदहा, गोपाल हूंका, सतीश कुचया, अलकेश गुप्ता, संजय मोर, अखिलेश बरसैया, मुकेश, दिनेश,
देवू. बोन्या, डॉ० एन०एल० अग्रवाल व, अजय रावत, प्रभात काल, किशन सिजारिया, कृष्ण कुमार, रविकांत वडीन्या, सुबोध रिछारिया सत्ते सेलेन्द्र नेमा, अभिषेक विचपुरिया, रोशनी, माला मालवीय, शैलेन्द्र, राजेश सोनकर आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।



