जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कार ने गाय-बछड़े को टक्कर मारी दीवार में जा घुसी

जबलपुर दर्पण। छोटा जैन मंदिर गढ़ा पुरवा के पास तेज रफ्तार थार कार ने सड़क पर बैठी गाय और एक बछड़े को रौंद दिया, हादसे में गाय और बछड़े की मौके पर मौत हो गई, हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़ी एक कार का टक्कर मारते हुए मकान की दीवार को तोड़ते हुए पलट गई, सुबह करीब 5:20 बजे हुई दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले, लोगों ने थार कार से घायल चालक को बाहर निकालते हुए गढ़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है, सुबह करीब 5:20 बजे सफेद रंग की थार कार क्रमांक एमपी 20 जेडएच 0054 छोटा जैन मंदिर पुरवा के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में बहक गई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार एक गाय और बछड़े को रौंदते हुए निकल गई। करीब 20 मीटर आगे जाकर थार ने सड़क पर खड़ी दूसरी कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 0769 को टक्कर मारी और जैन परिवार के घर की दीवार से टकराकर पलट गई। एक्सीडेंट की सूचना पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची थी। गढ़ा पुलिस थार चालक का नाम सहित एक्सीटेंड से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88