इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने इंडियन स्टूडेन्ट युनियन का किया गठन

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय कार्यालय जबलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी की अध्यक्ष़्ाता में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के विदेश प्रवास से वापस आने पर उनका पुष्प हारों से स्वागत किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश के संगठन विस्तार के संबंध में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी ने बताया कि लगातार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मिलित किया जा रहा है। और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जनता से सीधे सम्पर्क करने के लिए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में दुखःसुख महा जन अभियान 15 सितम्बर 2024 से महाकौशल में कटनी जिले से प्रारंभ किया जायेगा। इस महा दुखःसुख पदयात्रा अभियान का राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी की पदयात्रा से आयोजन का शुभारंभ होगा। यह पदयात्रा निरंतर प्रत्येक जिले में संचालित की जायेगी जिससे हम जनता के दुखःसुख में सहभागी हो सकें और उनकी समस्यों के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान कर सकें। बैठक में उपस्थित सिंगरौली के जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने प्रस्ताव रखा की इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का एक विशाल सम्मेलन दिनाँक 22 सितम्बर 2024 को औद्योगिक नगर, सिंगरौली में आयोजित किया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी विचारधारा और गतिविधियों से जोड़ा जा सकेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हम सबका गृह प्रदेश है। और इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश की एकमात्र प्रमुख पार्टी है इसलिए हम सब लोगों को मध्यप्रदेश की सेवा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना होगा। मध्यप्रदेश के आगामी आने वाले सभी चुनावों में पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। राजनीति में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। और युवा ही भविष्य के इस देश के निर्माण में अपनी अहम हिस्सेदारी का निर्वहन करेंगे। इसलिए मध्यप्रदेश में होने वाले छात्र संघ के स्कूलों एवं काॅलेजों के चुनाव में इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की युवा छात्र संगठन इंडियन स्टूडेन्ट युनियन (ISU) के नाम से चुनाव लडे़गी। और युवाओं और छात्रों से आव्हान किया है। कि निर्भिक निष्पक्ष भारत के निर्माण के लिए इंडियन स्टूडेन्ट युनियन की सदस्य बनें। इंडियन स्टूडेन्ट युनियन के प्रदेश प्रभारी राहुल वर्मा को बनाया गया है। जो छात्र संघ चुनाव के संबंध में छात्रों से सम्पर्क कर इंडियन स्टूडेंट युनियन के पदाधिकारियों को नियुक्त करेंगें और छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए योग्य प्रत्याशियों का चयन करेंगे। राज्य स्तरीय बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर झारिया, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजकुमार बक्शी, अजय शांडिल्य, रविशंकर बाजपेयी, आनंद गुप्ता, संतोष पाण्डे, बलराम श्रीवास्तव, राहुल वर्मा, संत कुमार रजक, नीलेश यादव आदि उपस्थित थे।