एम पी ट्रांसको के पवन पटेल महाकौशल खेल रत्न से अलंकृत

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत पवन पटेल को महाकौशल क्रीड़ा परिषद द्वारा महाकौशल खेल रत्न 2024 से सम्मानित किया गया है । उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में विक्रम अवार्ड के बाद महाकौशल खेल रत्न दूसरा सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है।
यह सम्मान गत दिवस आयोजित समारोह में
जस्टिस संजय द्विवेदी, ओलंपियन अजीत पाल सिंह, विख्यात कमेंटेटर सुशील दोषी, कुक्कू बलिया एवं मिस्टर वर्ल्ड अनुज कुमार की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
पवन पटेल स्कूल और कॉलेज के समय से ही प्रदेश स्तर के खिलाड़ी रहे है ।मध्य प्रदेश विद्युत मंडल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उन्होंने लगातार अनेक वर्षों तक मध्य प्रदेश विद्युत मंडल टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व भी किया है । श्री पवन पटेल की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी है।



