तिलक वार्ड में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाए गए पौधे

जबलपुर दर्पण। उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी ने बताया कि तिलक वार्ड अंतर्गत गांधी भवन टाउन हॉल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वार्ड सुपरवाइजर एवं क्षेत्रीय जन के द्वारा गांधी भवन टाउन हॉल स्थित गार्डन में मोरछली शीशम जामुन नीम आदि के पौधे लगाए गए ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे और क्षेत्रीय जन के द्वारा एक शपथ भी ली गई कि जो पौधे हम लोगों के द्वारा लगाया गया है उन पौधों का संरक्षण भी करेंगे समय-समय पर इन पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल भी करेंगे और हर घर हर व्यक्ति को भी जागरूक करेंगे कि वह कम से कम अपने क्षेत्र में एक पौधा जरूर लगाए और उसका संरक्षण करें इस पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी अमीन खान जी शबाना परवीन वंदना पुष्पा कोरी जयंती विश्वकर्मा नेहा श्रीवास्तव कमला दाहिया आदि नारायण मन्नू यादव अशरफ खान सिराजी आदि उपस्थित थे



