जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ियों का जागरूक खेल संघ ने किया सम्मा

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ और मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की आज जागरूक खेल संघ के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में संस्कारधानी के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ियों का पुष्प माला पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर अंतरराष्ट्रीय अम्पायर कय्यूम भाईजान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण यादव ( लड्डू भैया) राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुनील यादव इन सभी का हॉकी जगत में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए संघ ने इनका सम्मान करते हुए इनका आशिर्वाद प्राप्त किया और संघ ने इन से आग्रह किया की ये इसी तरह आगे भी हॉकी जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे और आने वाले युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए राष्ट्रीय खेल हॉकी में आगे बड़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे l इस अवसर पर संघ के रॉबर्ट मार्टिन, ज़ियाउर्रहीम, राकेश श्रीवास, राजकुमार यादव, हेमंत ठाकरे, गुडविन चार्ल्स, कुलदीप सिंह, राजेश सहारिया, दिनेश गोंड, तेजभान सिंह, सुधीर अवधिया, शशिरमन स्वामी, फिलिप एंथोनी आदि ने बधायी देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page